Site icon Lahar Chakra

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में इमली चौक स्थित मैक्सी-टैक्सी बस स्टैंड के समीप दो स्टैचू का एक साथ लगना बना क्षेत्र में चर्चा का विषय

 

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास दो स्टैचू लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर के नगर निगम के जेसीबी द्वारा तिलका मांझी जी का स्टेच्यू लगाने के लिए दीकू राम माझी द्वारा खुदाई कर के चौतारा का कार्य कराया जा रहा है ,जिसका 9 अगस्त का उद्घाटन होने की बातें कही जा रही है ।वहीं पर आदिवासी कल्याण समिति के सुरेंद्र सुंडी द्वारा भी नगर निगम के जेसीबी के माध्यम से ही खुदाई कर बिरसा मुंडा जी का स्टेचू लगाने के लिए भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ए के मिश्र

Exit mobile version