
Adityapur. आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक निगम कार्यालय के सभागार में महापौर संजय सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. अपराह्न 12 बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग 4 घंटे तक चली. इस अवसर पर उप महापौर अंकुर सिंह और अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश प्रमुख रुप से उपस्थित थे.
बैठक में आदित्यपुर_02 स्थित जागृति मैदान में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से नगर निगम के अत्याधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को दोबारा स्वीकृति प्रदान की गई. वहीं, जागृति मैदान को खेल और अन्य गतिविधियों के लिए विकसित करने का भी निर्णय लिया गया. की बात भी कही गई.
पहली बोर्ड मीटिंग में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई. इसके तहत पूरे क्षेत्र को 7 जोन में विभाजित किया गया है. और पार्षदों की मांग पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भी निर्णय लिया गया.
