Site icon Lahar Chakra

Adityapur News : सात फरार वारंटियों को भेजा जेल, आदित्यपुर थानेदार ने दी चेतावनी, बोले, सभी वारंटी जमानत लें अन्यथा जाना होगा जेल, लाइसेंसी हथियार थाना में कराएं जमा

Adityapur. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आदित्यपुर पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने सात गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जेल जानेवालों में गंभीर लोहार, विवेक कुमार, रवि गोप, रवि गोराई, रंजीत पांडेय, सोनू बहादुर और उमेश प्रजापति शामिल हैं. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वैसे वारंटी जिनका भी कोर्ट से वारंट निर्गत है वे आवश्यक रूप से कोर्ट से जमानत ले लें. आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी. साथ ही लाइसेंसी हथियार धारक भी अविलंब अपने हथियार जमा करे ताकि भयमुक्त चुनाव संपन्न कराया जा सके.

Exit mobile version