Site icon Lahar Chakra

Adityapur: इंडस्ट्रियल एरिया से सटा कर बन रहे अपार्टमेंट की जांच का आदेश

Jamshedpur. आरटीआई कार्यकर्ता की मांग पर उप सचिव विष्णु कांत राय ने इंडस्ट्रियल एरिया से सटकर बनाए जा रहे आशियाना के बहुमंजिला अपार्टमेंट निर्माण की जांच का आदेश डीसी को दिया है. आदित्यपुर के वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता प्रो सुरेंद्र कुमार महतो ने 18 सितंबर को सरकार के संबंधित अधिकारियों को मेल के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन इस बहुमंजिली इमारत की जांच की मांग की थी.

वहीं, स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन पहले ही जांच के आदेश दे चुके हैं. मंत्री ने अपने आदेश में कहा था कि नियम कानून को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जांच की मांग की प्रतिलिपि अपर आयुक्त, नगर निगम आदित्यपुर और मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के साथ निगरानी आयुक्त को दी गई थी.

Exit mobile version