
Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी विशाल गोराई पर 28 जुलाई की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गम्हरिया स्टेशन रोड साईं नगर निवासी 34 वर्षीय विक्की कुमार पांडेय और चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी 20 वर्षीय बजरंगी कुमार महतो शामिल हैं।
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बालू कारोबार में प्रतिद्वंद्विता को लेकर विशाल गोराई पर जानलेवा हमला किया गया था। 28 जुलाई की रात होटल बंद कर घर लौट रहे विशाल गोराई पर भीतरी पुलिया के पास घात लगाकर फायरिंग की गई थी।
