Site icon Lahar Chakra

Adityapur: आदित्यपुर में ब्राउन शुगर पर पुलिस की दबिश, 10 पुड़िया ब्रॉउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर में एक ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस ने दबिश दी है. एक हफ्ते के भीतर पुलिस ने दूसरे तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर का नाम अविनाश प्रधान बताया जा रहा है, जो आसंगी का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 10 पुड़िया ब्रॉउन शुगर बरामद किए हैं.

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि जयप्रकाश उद्यान के आसपास घूम-घूम कर एक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना के सत्यापन हेतु चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गई. जहां से युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अविनाश प्रधान बताया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी कीमत पर क्षेत्र में नशे के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा.

Exit mobile version