Site icon Lahar Chakra

Adityapur Railway Station: आदित्यपुर स्टेशन से टाटा-हटिया मेमू ट्रेन का संचालन शुरू, टाटानगर में यात्रियों की भीड़ कम करने को लेकर यह फैसला

Adityapur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम करने को लेकर बुधवार से आदित्यपुर स्टेशन से टाटा-हटिया मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया. ट्रेन सुबह 4:30 बजे ट्रेन आदित्यपुर से रवाना हुई. इसका परिचालन 15 मई तक ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है. यदि प्रतिक्रिया सकारात्मक रही, तो इसे नियमित किया जायेगा. वहीं, टाटा-विशाखापत्तनम, स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल इंटरसिटी, साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा-थावे और इतवारी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को भी आदित्यपुर से चलाने की योजना है. इस परिवर्तन की पूर्व सूचना नहीं मिलने से कई यात्री टाटानगर स्टेशन पहुंच गये, जहां उन्हें बताया गया कि उनकी ट्रेन अब आदित्यपुर स्टेशन से रवाना हो चुकी है. इससे कई यात्रियों की ट्रेन छूट गयी. लोगों ने हंगामा भी किया.

Exit mobile version