Site icon Lahar Chakra

Adityapur Station: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से सुवर्णरेखा एक्सप्रेस का परिचालन शुरू, ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर धनबाद के लिए किया रवाना, नाम भी बदला

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के इतिहास में गुरुवार, 5 फरवरी का दिन एक नया अध्याय जुड़ गया. जब सुवर्णरेखा एक्सप्रेस (आदित्यपुर-धनबाद) का परिचालन आधिकारिक रूप से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ. अपराह्न 3:37 बजे रेलवे अधिकारियों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर धनबाद के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर रेलवे की ओर से टाटानगर के एआरएम समीर गौरव प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इस बदलाव का स्वागत करने और महिला रेल कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारी संख्या में स्थानीय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित हुए, जिनमें सुरेश धारी, श्रीनिवास यादव, एस एन यादव, राहुल यादव, सुनील करुआ, अमन यादव, अमित प्रकाश आदि ने महिला लोको पायलट और महिला रेल कर्मियों को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी है.

अब आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से कुल चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन शुरु होगा. इसमें आदित्यपुर-हटिया ट्रेन गुरुवार सुबह 4:35 बजे पहली ट्रेन रवाना हुई. आदित्यपुर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस: आज दोपहर से इसका नियमित परिचालन शुरू. आदित्यपुर-आसनसोल ट्रेन: शुक्रवार, 6 फरवरी से इसकी शुरुआत होगी.  एक अन्य ट्रेन का प्रस्ताव टाटा विशाखापट्टनम भी प्रक्रियाधीन है. बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव और परिचालन का प्रस्ताव फिलहाल रेलवे मुख्यालय स्तर पर रुका हुआ है. जैसे ही वहां से अनुमति प्राप्त होगी, इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.” आदित्यपुर से ट्रेनों के इस नए संचालन से टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों का बोझ कम होगा.

Exit mobile version