Site icon Lahar Chakra

Adityapur: टाटा स्टील के अधिकारी कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों संग फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, यह है वजह?

Adityapur.सरायकेला- खरसावां जिला से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर के कैंसर मरीज टाटा स्टील के अधिकारी कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के साने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और चारों के शव को कब्जे में लेकर मामले की तफिश में जुट गयी है.

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता में बताया कि उनके पुत्र कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट में कार्यरत है. उन्हें कैंसर की बीमारी थी. बहू डॉली के कहने पर अपने पुत्र को फ्लाइट से मुंबई कैंसर का इलाज कराने लेकर गए थे. वहां चिकित्सकों ने बताया कि कीमो थेरेपी करानी होगी. यह सुविधा जमशेदपुर में भी उपलब्ध है.उसके बाद फ्लाइट से ही अपने पुत्र को लेकर जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्हें कीमो लेने के लिए एडमिट होना पड़ता. इसके लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन भी दिया था. इसी बीच कल रात से ही बेटे का पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला. इसकी जानकारी पुलिस को दी.

शुक्रवार की देर रात जब पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पुत्र कृष्ण कुमार (40 वर्ष) पुत्रवधू डॉली देवी (35 वर्ष) पौत्री पूजा कुमारी उर्फ मैया और 6 वर्षीय पौत्री नाम ज्ञात नहीं फंदे से झूलती नजर आई. इस घटना के बाद पूरे कॉलोनी में सनसनी फैल गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मौके से साक्ष्य जमा किये जा रहे थे. मोहल्लेवालों की भीड़ भी मौजूद थी, हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध दिखा.

Exit mobile version