Site icon Lahar Chakra

Adityapur: गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग रापचा के समीप ट्रक पलटा, सड़क पर बिखर गए 50 से अधिक गैस सिलेंडर

Adityapur. टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा के समीप एलपीजी सिलेंडर लदा ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें लदा 50 से अधिक गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। जिससे काफी देर तक उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रही। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बताया गया कि खाली सिलेंडर लेकर ट्रक रांची से गम्हरिया स्थित एचपी गैस गोदाम की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। रापचा के पास मुख्य सड़क के किनारे मौजूद गड्डे से वाहन के टकराने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया।

Exit mobile version