Site icon Lahar Chakra

Adityapur:आदित्यपुर में पति के अवैध संबंध के चलते पत्नी ने की थी निर्मम हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धीरजगंज मैदान के सामने गौरांग चंद्रमुखी के किराए के मकान में रहने वाले गिरिडीह जिला के उधनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पति के दूसरी महिलाओं से बातचीत करने व अवैध संबंध के शक में पत्नी ने यह कदम उठाया. घटना के संबंध में सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई को आदित्यपुर थाना अंर्तगत सातबोहिनी में पुलिस को सूचना मिली की घर के कमरे के अंदर अधजला शव पड़ा हुआ है और उसमें से दुर्गंध आ रहा है. सूचना के पश्चात पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और मामले के उदभेदन को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने पति के अवैध संबंध के शक में व दूसरी महिला के साथ बातचीत करने के कारण हथौड़े से वार कर हत्या कर दिया था. विगत 20 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली की सातबहिनी हरि मंदिर के समीप गौरांगचंद्र मुखी के घर में किराया का मकान बंद है, जबकि किरायेदार भी नही है.

वहीं कमरे के अंदर से दुर्गंध आ रही है. सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंच कर कमरे को खुलवाया तो अंदर देखा की एक अधजला शव पड़ा हुआ है जबकि उसकी पत्नी व बच्चे भी नही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. जिसमें पाया कि एक महिला तीन बच्चों के साथ जा रही है. पुलिस ने उसी ऐंगल से जांच करते हुए आरोपी पत्नी को पकड़ कर पूछताछ की, तो पत्नी ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा के अलावे खून लगा हुआ दो स्मार्ट फोन को भी बरामद कर लिया.

Exit mobile version