
टीम का नेतृत्व करते हुए एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने तेजस विमान के साथ इस कार्यक्रम की पहली उड़ान भरी. उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी. राफेल उड़ाने वाली महिला पायलटों द्वारा शक्ति आकृति ने भारतीय वायुसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित किया. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) ने विभिन्न आकृतियों का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए. बीएई सिस्टम्स हॉक एमके 132 विमान का उपयोग करते हुए टीम ने करीब से नौ विमानों को उड़ाया. एसकेएटी ने तिरंगा आकृति बनायी. अन्य करतबों में भारतीय नौसेना द्वारा वरुण आकृति, जगुआर विमान द्वारा तीर आकृति और तीन सुखोई विमानों द्वारा त्रिशूल आकृति शामिल थी.