Site icon Lahar Chakra

साल के इंतजार के बाद बहरागोड़ा में ग्रामीण न्यायालय का आज होगा शुभारंभ, आएंगे चीफ जस्टिस

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 14 जुलाई को ग्रामीण न्यायालय का उद्घाटन होगा. समारोह में चीफ जस्टिस समेत जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे. इस अवसर पर पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है. बीडीओ केशव भारती समेत अन्य पदाधिकारी लगातार स्थल का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने विभिन्न प्रकार के निर्देश दिये. अपने कर्मचारियों को दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिये. जानकारी हो कि ग्राम न्यायालय खोलने से लोगों को छोटे-मोटे मामले के लिए घाटशिला जाना नहीं पड़ेगा. कई समस्याओं का समाधान बहरागोड़ा में हो जायेगा. आखिरकार 3 साल इंतजार के बाद ग्राम न्यायालय का शुभारंभ होने जा रहा है. स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है.

Exit mobile version