Site icon Lahar Chakra

Hazaribag Stone Pelting: धार्मिक शोभायात्रा पर ‘पत्थरबाजी’ के बाद हजारीबाग के झुरझुरी गांव में स्थिति नियंत्रण में, बाजार खुले, यातायात सामान्य

Hazaribag.झारखंड के हजारीबाग जिले में एक गांव में एक धार्मिक शोभायात्रा के दौरान कथित पथराव की घटना के चलते पैदा हुए तनाव के बाद सोमवार को स्थिति सामान्य हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि रविवार शाम की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर झुरझुरी गांव में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया.उन्होंने बताया, “सभी दुकानें, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे और यातायात सामान्य रहा.

गिरफ्तारियों के बारे में पूछे जाने पर बिमल ने कहा कि इसमें शामिल लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. रविवार रात करीब आठ बजे कथित तौर पर एक धार्मिक शोभायत्रा पर पत्थर फेंके गए जिसके बाद तनाव को देखते हुए इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई. शोभायात्रा का आयोजन करने वाले समूह ने दावा किया कि हमले में कई महिलाएं घायल हुई हैं. एसडीपीओ ने कहा, “स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है.

Exit mobile version