Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»रिम्स के कायाकल्प के लिए 7000 करोड़ के डीपीआर पर सहमति, रिम्स 2 के लिए 11000 करोड़ का प्रावधान होगा
    Jharkhand

    रिम्स के कायाकल्प के लिए 7000 करोड़ के डीपीआर पर सहमति, रिम्स 2 के लिए 11000 करोड़ का प्रावधान होगा

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025Updated:February 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मसौदा मीडिया से किया साझा 

    रांची. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को विभागीय अफसरों के साथ अहम बैठक की. उन्होंने खास तौर पर पुराने रिम्स आैर राज्य के विभिन्न सदर अस्पतालों के जीर्णोद्धार एवं रिम्स-टू के निर्माण पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग राज्य में लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है. बताया कि सीएम पुराने रिम्स का जीर्णोद्धार एवं रिम्स-टू का निर्माण जल्द करना चाहते हैं. 7000 करोड़ रुपए की लागत से पुराने रिम्स का बदलाव किया जाएगा.

    विभागीय अफसरों के साथ हुई बैठक में पुराने रिम्स के डीपीआर पर सहमति बन गई. इसपर अब मुख्यमंत्री की सहमति ली जाएगी. डॉ. अंसारी ने बताया कि रिम्स-टू के लिए भी डीपीआर जल्द से जल्द बनाने पर सहमति बनी है. इसके लिए 11000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है. फिलहाल डीपीआर बनाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि रिम्स-टू की जमीन को लेकर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के साथ विवाद था. जहां रिम्स-टू बनना है, उसे बीएयू अपना बता रहा है. जबकि, वह जमीन स्वास्थ्य विभाग के तहत रिनपास की है. इसका उल्लेख खतियान में भी है. इसलिए, अब कोई विवाद नहीं है. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार व कृषि विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीख पी मौजूद थे.

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा रोड नंबर-3 का गड्ढा भरने के बाद आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

    डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि सोमवार को उनकी अध्यक्षता में हुई विभागीय अफसरों की बैठक में राज्य के सदर अस्पतालों के जीर्णोद्धार का भी प्रस्ताव पारित किया गया है. जिन जिलों में सदर अस्पताल 100 बेड का है, उसे 300 बेड का किया जाएगा. इससे जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह और अन्य सदर अस्पतालों में बेड बढ़ाया जा सकेगा. डॉ. अंसारी ने बताया कि सारे प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष ले जाया जाएगा, उनकी सहमति मिलते ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agreement on DPR of 7000 crores for the rejuvenation of RIMS DPR of 7000 crores made for the rejuvenation of RIMS provision of 11000 crores will be made for RIMS 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा रोड नंबर-3 का गड्ढा भरने के बाद आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    July 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा रोड नंबर-3 का गड्ढा भरने के बाद आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘स्वच्छता अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान, स्कूलों में बच्चों को किया गया डेंगू के प्रति जागरूक

    July 15, 2026

    Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group