
Ranchi. झारखंड के मंत्रियों और विधायकों सहित कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय एआईसीसी सत्र में भाग लेने के लिए सोमवार को अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ. पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अधिवेशन के लिए प्रतिनिधियों का नेतृत्व पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया.
इस सत्र में झारखंड से कांग्रेस के लगभग 55 नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है, जहां कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है. केशव महतो कमलेश ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्र के दौरान विदेश नीति, शिक्षा और निजी क्षेत्र में आरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
कांग्रेस के लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बैठक के दौरान पार्टी की भावी रणनीति और संविधान को बचाने की प्रतिबद्धता पर भी चर्चा की जाएगी.
