Site icon Lahar Chakra

Air India Express की सेवा रांची से शुरू, अब मुंबई के लिए तीन और हैदराबाद के लिए चार फ्लाइट की सुविधा, जानें कब होगा आगमन व प्रस्थान

Ranchi. रांची से मुंबई और हैदराबाद के लिए दो नयी फ्लाइट रविवार से शुरू होगी. दोनों फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से शुरू की जा रही है. मुंबई से रांची विमान (आइएक्स-1070) सुबह 8.35 बजे आयेगी और सुबह 9.00 बजे उड़ान भरेगी. यह विमान सुबह 11.20 बजे मुंबई पहुंचेगी. वहीं, हैदराबाद से रांची विमान (आइएक्स-2674) दोपहर 1.15 बजे रांची आयेगी और दोपहर 1.45 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी. हैदराबाद यह विमान दोपहर 3.35 बजे पहुंचेगी. इसके बाद रांची से मुंबई के लिए यात्रियों को प्रतिदिन तीन फ्लाइट और हैदराबाद के लिए चार फ्लाइट की सुविधा मिलेगी.

मालूम हो कि रांची से मुंबई के लिए वर्तमान में दो फ्लाइट की सुविधा है. इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान आइएक्स 1237/1238 सुबह 8.20 बजे रांची आती है और सुबह 8.50 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती है. वहीं, इंडिगो की विमान 6इ2348/298 शाम 4.15 बजे रांची आती है और शाम 4.45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती है. वहीं, हैदराबाद के लिए रांची से तीन फ्लाइट है. इसमें पहला विमान सुबह 9.00 बजे रांची आती है और सुबह 9.35 बजे उड़ान भरती है. दूसरी विमान सुबह 10.20 बजे रांची आती है और सुबह 10.55 बजे उड़ान भरती है. वहीं, तीसरी विमान रात 8.30 बजे रांची आती है और रात 9.10 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है.

Exit mobile version