Site icon Lahar Chakra

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में सिर्फ एक यात्री जीवित बचा, अपने भाई के साथ जा रहा था लंदन

Ahamadabad. गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री इस भयावह घटना में जीवित बच गया. शहर के सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी. विश्वकुमार रमेश नामक यात्री बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर था, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. वह अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे.
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कार्यरत डॉ. शरीक एम ने  बताया कि रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एअर इंडिया का लंदन जा रहा एक विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में, विमान में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है.

Exit mobile version