Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»चक्रधरपुर रेलमंडल के नये एसीएम होंगे एके सिंह, खड़गपुर भेजे गये बबन कुमार
    Headlines

    चक्रधरपुर रेलमंडल के नये एसीएम होंगे एके सिंह, खड़गपुर भेजे गये बबन कुमार

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) में पदोन्नति के बाद इंतजार कर रहे कॉमर्शियल के पदाधिकारियों ACM का पोस्टिंग ऑर्डर मंगलवार 9 सितंबर 2025 को जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही निर्धारित कार्यकाल पूरा करने वाले कुछ एसीएम को भी इधर से उधर किया गया है. इसमें खड़गपुर एसीएम आशुतोष कुमार सिंह को चक्रधरपुर रेलमंडल (Chakradharpur Railway Division) का नया एसीएम बनाया गया है. जबकि यहां से बबन कुमार को हटाकर खड़गपुर भेजा गया है. बबन कुमार पहले भी खड़गपुर में एसीएम रह चुके हैं जबकि चक्रधरपुर से एके सिंह का पुराना नाता रहा है.

    उधर दूसरी ओर नये पदाेन्नति में एसीएम (ACM) बने चार पदाधिकारियों में तीन की पोस्टिंग का आदेश भी आज जारी किया गया. जबकि पदोन्नति पाने वालों में एक जगन्नाथ हेंब्रम की पोस्टिंग पहले ही खड़गपुर में की जा चुकी है. एसीएम-एओएम-एपीओ के चयन की अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद कई दिनों से पोस्टिंग आदेश लंबित था जिसका इंतजार पदोन्नति पाने वाले कर रहे थे. हालांकि अभी एओएम का पोस्टिंग आदेश जारी नहीं किया गया है.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    70% कोटे के अंतर्गत (ग्रेड-‘बी’) के पैनल के अनुसार पदोन्नति और पदस्थापन की सूची में पूर्व के अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग की कवायद के कारण नये पोस्टिंग आदेश में विलंब हुआ. इस तबादले और पोस्टिंग में सबसे हॉट सीट चक्रधरपुर डिवीजन में एसीएम-एओएम की थी. यहां फिलहाल दो एसीएम हैं. सीकेपी के लिए तीन से अधिक लोगों ने च्वाइस दिया था. इसमें खड़गपुर, रांची और आद्रा के एसीएम शामिल थे. इसमें सीनियरिटी के अनुसार खड़गपुर एसीएम आशुतोष कुमार सिंह (एके सिंह) का नाम सबसे ऊपर चल रहा था. अनुमान के अनुसार बबन कुमार को यहां से हटाकर एसीएम के रूप में एके सिंह को भेजा गया है.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    देखे किसको कहां भेजा गया 

    • धर्मवीर कुमार आद्रा एफएम से रांची एसीएम 
    • तपन कुमार मंडल सीसीआई सीकेपी से आद्रा एफएम (पदोन्नति )
    • पवन कुमार चौरसिया एसीएम रिर्जवेशन से एसीएम लॉ
    • अंजनी कुमार राय एसीएम रांची से एसीएम रिर्जवेशन
    • अभिजीत विश्वास सीसीआई आद्रा से एसीएम रांची (पदोन्नति )
    • अनुराध त्रिपाठी एसीएम रिफंड से इए पीसीसीएम
    • आकाश मुर्खी सीआई सीनी एसीएम रिफंड (पदोन्नति )
    • आशुतोष कुमार सिंह एके सिंह एसीएम खड़गपुर से एसीएम चक्रधरपुर
    • बबन कुमार एसीएम चक्रधरपुर से एसीएम खड़गपुर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AK Singh will be the new ACM of Chakradharpur Railway Division Baban Kumar has been sent to Kharagpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group