
जमशेदपुर : गदड़ा निवासी संजय श्रीवास्तव की मौत से कायस्थ समाज में शोक की लहर है. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पूर्वी सिंहभूम की ओर से इसकी घोर भर्त्सना की गई है. महासभा के जिलाध्यक्ष मदन मोेहन श्रीवास्तव ने प्रशासन से उचित न्याय करने की मांग की है.
महासभा के जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव पिंटू श्रीवास्तव व रंजीत श्रीवास्तव ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है. कहा है कि ऐसे अमानवीय और संवेदनहीन पड़ोसियों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की भीषण घटना का शिकार न बने. हमें सोचना होगा कि हम किस ओर जा रहे हैं एक ऐसे समाज की ओर जहां डर, असंवेदनशीलता और निष्क्रियता ने हमारी इंसानियत को ही निगल लिया है.
महासभा की ओर से कहा गया है कि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे कड़ा रूख अख्तियार किया जाएगा. महासभा के मदन मोहन प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा, अटल बिहारी मोहंती, अरुण श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, केके सिन्हा, अमरेश श्रीवास्तव आदि ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इधर गदड़ा, राहरगोड़ा, टेल्को, गोविंदपुर, केबुल टाउन, बारीडीह समेत अन्य क्षेत्रों के चित्रांश परिवार ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है.
