Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Amarpreet Singh Kale: अमरप्रीत सिंह काले बोले, झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार व लूट का शासन चलाया
    Elections

    Amarpreet Singh Kale: अमरप्रीत सिंह काले बोले, झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार व लूट का शासन चलाया

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने साकची स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन, चार और पांच नवंबर को क्रमशः नरसिंहगढ़, चाईबासा और जमशेदपुर में पार्टी की ओर से जनसभा की तैयारी की गयी है. तीन नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नरसिंहगढ़ हाट मैदान में सुबह 11 बजे विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. पांच नवंबर को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह साकची स्थित आमबगान मैदान में दोपहर एक बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. संवाददाता सम्मेलन में उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कोल्हान में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनसभाएं ऐतिहासिक होगी. अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, गिरती स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, खनिज संपदाओं की लूट से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है. इस बार के चुनाव में भाजपा-एनडीए की कोल्हान की सभी सीटों पर बड़ी विजय होगी.

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amarpreet Singh Kale: Amarpreet Singh Kale said the JMM-Congress government only ruled with corruption and loot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    June 16, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    June 16, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    June 16, 2026
    Recent Post

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    June 16, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    June 16, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    June 16, 2026

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजग विधायकों को होटल रेडिशन किया जा रहा शिफ्ट, बाबूलाल बोले- हम बैठक करेंगे

    June 16, 2026

    Jamshedpur: कपाली ओपी पुलिस पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की आदिवासी युवती का गंभीर आरोप?

    June 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group