Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Election: अंबर लकड़ा होंगे देवघर के नये एसपी, अजीत पीटर डुंगडुंग की लेंगे जगह, चुनाव आयोग ने दी स्वीकृति

Ranchi. झारखंड सरकार द्वारा भेजे गये पैनल में से चुनाव आयोग ने आईपीएस अंबर लकड़ा के नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी है. राज्य सरकार अब इसकी अधिसूचना जारी करेगी. मालूम हो कि 29 अक्तूबर को चुनाव आयोग ने अजीत पीटर डुंगडुंग का देवघर एसपी के पद से हटाने का निर्देश दिया था.

हालांकि, राज्य सरकार ने आयोग को पैनल भेजने की जगह डुंगडुंग को हटाने की वजह बताने का आग्रह करते हुए पत्र भेजा था. इसके बाद चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को रिमाइंडर भेज कर पैनल भेजने का आदेश दिया. सोमवार को सरकार द्वारा पैनल भेजा गया. नये एसपी की अधिसूचना जारी होने से पहले सोमवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह को एसपी का प्रभार दिया गया. गृह विभाग के निर्देश पर आइजी मानवाधिकार ने देवघर एसपी को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह को प्रभार सौंपने का आदेश दिया था.

Exit mobile version