Site icon Lahar Chakra

LPG गैस संकट के बीच induction cooktop की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 20 गुना तक बढ़ी मांग

New Delhi. ईरान-इजरायल युद्ध के कारण दुनियाभर में गैस का संकट शुरू हो गया है। भारत में भी देश के ज्यादातार शहरों में एलपीजी सिलेंडर मिलना मुश्किल हो रहा है। इसकी देश में इंडक्शन स्टोव ( इंडक्शन कुकटॉप ) की बिक्री बढ़ गई है। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लोगों ने तेजी से इंडक्शन स्टोव खरीदना शुरू कर दिया, जिससे कई प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। 24 घंटे में इंडस्क्शन स्टोव की मांग क्विक कॉमर्स पर 10 गुना और ई-कॉमर्स पर 20 गुना तक बढ़ गई है।

वहीं इंडक्शन स्टोव बनाने वाली कुछ कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है।विशेषज्ञों के अनुसार, मेट्रो शहरों में जहां लोग एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं, वहां गैस की संभावित कमी की आशंका से लोग वैकल्पिक विकल्प के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं। इस बीच सरकार ने कमर्शियल LPG सप्लाई पर रोक लगाई है, जिसके कारण कुछ इलाकों में कई रेस्टोरेंट्स को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ा है। इसके अलावा LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए न्यूनतम इंतजार अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है ताकि जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकी जा सके।इंडक्शन स्टोव बनाने वाली कुछ कंपनियों के शेयरों में बुधवार को तेजी आई।

Exit mobile version