
Hazaribag. हज़ारीबाग़ शहर के रहने वाले आकाश जैन को NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जॉइंट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा के संचालन और निगरानी में अब उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। आकाश जैन का घर हज़ारीबाग़ शहर के झंडा चौक के पास स्थित है। वर्ष 2013 में आकाश जैन ने UPSC परीक्षा पास कर IRS जॉइन किया। इसके बाद उन्होंने आयकर विभाग और ED में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वर्ष 2015 से 2018 तक वे मुंबई में आयकर विभाग में सहायक आयुक्त रहे। इसके बाद डीसी के रूप में भी सेवाएं दीं।
ED के उप निदेशक भी रह चुके है आकाश
वर्ष 2019 से 2023 तक आकाश जैन ने ED में उप निदेशक के रूप में कोलकाता और त्रिपुरा में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कई मामलों को संभाला। इसके बाद वे संयुक्त आयुक्त आयकर, कोलकाता के पद पर भी रहे। जुलाई 2024 से नवंबर 2025 तक आकाश जैन ने दिल्ली में प्रणाली निदेशालय में संयुक्त निदेशक आयकर के रूप में कार्य किया। वहीं 5 दिसंबर 2025 से उन्होंने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी में सचिव के रूप में पदभार संभाला।
