Site icon Lahar Chakra

पाकिस्तान से तनाव के बीच Airforce के प्रमुख एपी सिंह ने PM मोदी से मुलाकात की, जानें क्या हुई चर्चा

New Delhi. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की. उन्होंने हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी. इससे पहले, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अरब सागर के अहम समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया.पिछले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देने के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए ‘‘पूरी छूट’’ दी

Exit mobile version