Site icon Lahar Chakra

Amit Shah: अमित शाह से मिले बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, झारखंड के राजनीतिक व सांगठनिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को होटल रेडिसन ब्लू में मुलाकात की. 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद श्री मरांडी ने अमित शाह से मुलाकात की. दोनों के बीच वर्तमान राजनीतिक मुद्दों, सरकार के कामकाज व सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा हुई. श्री मरांडी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी थे. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी होटल पहुंच कर अलग से अमित शाह से मुलाकात की.

इनके बीच झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके बाद श्री शाह दिल्ली रवाना हो गये. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Exit mobile version