
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी कुशलता की कामना की. सोरेन ने कहा कि उन्होंने शाह के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रमुख आदिवासी देवता ‘मारंग बुरु’ से प्रार्थना की है.
सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मारंग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें.
