Site icon Lahar Chakra

Amit Shah: हेलीकॉप्टर में खराबी से पालकोट नहीं पहुंचे गृहमंत्री, मायूस लौटे हजारों लोग

Gumla. हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को सिमडेगा विस के पालकोट प्रखंड नहीं आये. इससे स्थानीय नेताओं व भाजपा प्रत्याशी ने सभा को संबोधित किया. इधर, गृहमंत्री के नहीं आने से हजारों भाजपा समर्थक मायूस नजर आये और वापस लौट गये. पालकोट प्रखंड स्थित काली मंदिर मैदान में भाजपा ने सिमडेगा विधानसभा व कोलेबिरा विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था. सभा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करने वाले थे.

परंतु दोपहर में अचानक सूचना मिली कि अमित शाह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के कारण पालकोट नहीं आ पायेंगे. इधर, दोनों विधानसभा से करीब 10 हजार भीड़ इकट्ठा हुई थी. अमित शाह के आगमन को लेकर सुबह 10 बजे से ही लोग काली मंदिर मैदान में बैठे हुए थे. इस तरह अंत में अमित शाह के नहीं आने से सिमडेगा व कोलेबिरा विधानसभा के कार्यकर्ता मायूस थे. चूंकि दो दिन बाद बुधवार को सिमडेगा व कोलेबिरा सीटों के लिए मतदान होना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद था.

Exit mobile version