Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
    Breaking News

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां जिले . राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बांदुवा में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने बुधवार को विधिवत भूमि पूजन कर उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद बांदुवा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

    ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

    शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विकास की प्राथमिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से लोगों को सामान्य उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शहरों का रुख न करना पड़े। इससे ग्रामीणों का समय, पैसा और परेशानी तीनों कम होंगे।

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    100 बेड अस्पताल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

    कार्यक्रम के दौरान चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में सरायकेला में 100 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया गया था। अस्पताल भवन करीब डेढ़ वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक उसे चालू नहीं किया गया है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल शुरू नहीं होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से अस्पताल को जल्द शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में देरी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

    उप स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजो टुडू, दिलीप राउत, लिपू मोहंती, सानंद आचार्या, करमू पान, सुराई मुर्मू, मनसुख कुजूर, राकेश सतपति, गोरा सतपति, डोबरा देवगम, कृष्णा मार्डी और विक्रम मार्डी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

    ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि परियोजना समय पर पूरी होगी और क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    100 Bed Hospital Banduwa Village breaking news champai soren Champai Soren News Child Health Former Chief Minister Foundation Stone Google News Health Centre Health Infrastructure Health Project Healthcare Facility Hospital News India News Jharkhand news Jharkhand Politics Local News Maternal Health Primary Health Care Public Health rajnagar news Rural Development Rural Health Rural Healthcare Seraikela Kharsawan Seraikela News Sub Health Centre Vaccination Village News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026
    Recent Post

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026

    Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 382.25 अंक लुढ़का

    September 8, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group