Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत
    Breaking News

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को सोमवार को संबोधित करते हुए सुरक्षा पर ध्यान देने और लागत नियंत्रण की मजबूत संस्कृति बनाने की जरूरत पर जोर दिया। एयर इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टेवोल्डे गेबरियाम और निवर्तमान प्रमुख कैंपबेल विल्सन भी बैठक में मौजूद थे। एयर इंडिया के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि विमानन कंपनी के अगले चरण में सुरक्षा, ग्राहकों का भरोसा, परिचालन को बेहतर ढंग से संचालित करना और लागत पर अनुशासन पर ध्यान देना होगा।
    उन्होंने कहा, एयर इंडिया को सबसे महत्वपूर्ण चीज जो हासिल करने का प्रयास करना चाहिए, वह लोगों का भरोसा है। चंद्रशेखरन ने कहा कि विमानन कंपनी का सुरक्षा रिकॉर्ड सबसे बेहतर से भी बेहतर होना चाहिए।

    उन्होंने कर्मचारियों से लागत नियंत्रण की मजबूत संस्कृति बनाने में मदद करने का आग्रह किया। चंद्रशेखरन ने यह भी माना कि पिछले 18 महीने विमानन कंपनी के लिए खास तौर पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। भू-राजनीतिक घटनाक्रम, हवाई क्षेत्र बंद होने, ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एआई171 की दुखद दुर्घटना ने परिचालन और प्रदर्शन को प्रभावित किया।

    बैठक में चंद्रशेखरन ने औपचारिक रूप से गेबरियाम का कर्मचारियों से परिचय कराया। एयर इंडिया ने पांच अगस्त को व्यापक चयन प्रक्रिया के बाद गेबरियाम को सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने की घोषणा की थी। इस चयन प्रक्रिया की निगरानी एक समर्पित बोर्ड समिति ने की थी।

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    गेबरियाम को इथियोपियन एयरलाइंस समूह में करीब चार दशक का अनुभव है। वह 11 साल से अधिक समय तक इसके सीईओ भी रहे हैं। टाटा समूह ने जनवरी 2022 में सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। बाद में सिंगापुर एयरलाइंस ने एयरलाइन में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।

    एयर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने टाउन हॉल में एकत्र होकर एयर इंडिया के नए सीईओ टेवोल्डे गेबरियाम का स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान सीईओ कैंपबेल विल्सन भी मौजूद रहे। यह एयर इंडिया के बदलाव की यात्रा के अगले अध्याय की शुरुआत है।’’

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने युवाओं के रोजगार के अवसरको लेकर AI के इस्तेमाल पर कही यह बात
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026

    Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 382.25 अंक लुढ़का

    September 8, 2026
    Recent Post

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026

    Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 382.25 अंक लुढ़का

    September 8, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group