Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये
    Breaking News

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, बिहार में हुई इस गिरफ्तारी के साथ ही राज्य के जांच जांच विभाग ने 2024 में आयोजित सीजीएल-2023 परीक्षा में “अनियमितताओं” के सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन अनियमितताओं को लेकर पिछले महीने रांची में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था।

    उन्होंने बताया कि सीआईडी ने सोमवार को राजन कुमार को गिरफ्तार किया। वह बिहार के पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ले गया था, जहां उन्हें परीक्षा के प्रश्न और उत्तर याद करवाए गए थे।

    उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के जरिए कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिला और कुछ सफल भी हुए। इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य 10 लोगों में से चार जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हैं। सीआईडी ने मुख्य आरोपी अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को भी गिरफ्तार किया है।

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    झारखंड सरकार ने नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद 17 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल-2023 सहित कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। हालांकि, झारखंड उच्च न्यायालय ने सरकार के फैसले पर रोक लगा दी।

    अदालत ने यह आदेश भर्ती परीक्षा के उन सफल अभ्यर्थियों की याचिका पर दिया, जिन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था। झारखंड सीआईडी की एक विशेष टीम जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11 arrested so far. Another accused arrested from Bihar in JSSC CGL exam irregularities case JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार अब तक 11 पकड़ाये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026

    Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 382.25 अंक लुढ़का

    September 8, 2026
    Recent Post

    JSSC CGL परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़ाये

    September 8, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले – एयर इंडिया में सुरक्षा और लागत नियंत्रण पर ध्यान देने की जरूरत

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी, बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी

    September 8, 2026

    Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 382.25 अंक लुढ़का

    September 8, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group