Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Amit Shah की Rahul Gandhi को नसीहत, धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाएं…
Headlines

Amit Shah की Rahul Gandhi को नसीहत, धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाएं…

News DeskBy News DeskOctober 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा तथा भाजपा अगले 30 साल तक सत्ता में बनी रहेगी, क्योंकि पार्टी जनता के बीच रहती है और उनकी समस्याओं को उठाती है। यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए शाह ने दिल्ली की पिछली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सरकारों पर नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘‘बहानेबाजी की राजनीति’’ ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी तथा अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का ‘‘सफाया’’ हो जाएगा। शाह ने गांधी पर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए दूसरे राज्यों से पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे भाजपा को मिले जनादेश को खारिज नहीं कर सकते।

शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर बिना पूर्व सूचना के विदेश यात्राओं को लेकर तंज कसते हुए कहा, ‘‘देश के लोग आपको समझते हैं। आप मेरी बात नहीं सुन सकते, क्योंकि आप कहीं विदेश में बैठे हैं और यह भी नहीं बताते कि विदेश क्यों गए हैं? कोई बात नहीं, क्योंकि यह आपका निजी जीवन है। उन्होंने कहा कि अगले 30 साल तक भी गांधी के सत्ता में आने का कोई मौका नहीं है। शाह ने कहा, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के बीच रहते हैं, उनकी समस्याओं को समझते हैं और उन्हें हल करने के लिए लगातार काम करते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित वोट चोरी को लेकर गांधी के नेतृत्व में हाल में हुए विपक्षी दलों के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, ‘‘आप राजनीतिक साजिशों और भीड़तंत्र के जरिए देश की जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकते।’’

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और गांधी चुनाव जीतना चाहते हैं, तो उन्हें जनता के बीच जाना होगा, उनकी समस्याओं को उठाना होगा और जिन राज्यों में उनकी पार्टी की सरकार है, वहां लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं चलानी होंगी। गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं करने पर आपका जो कुछ भी बचा है, वह भी खत्म हो जाएगा और इसे कोई नहीं रोक पाएगा।’’

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस समय दिल्ली में कांग्रेस समेत विपक्षी दल एक अलग ही तरह का राजनीतिक खेल खेल रहे हैं। शाह ने कहा, भाजपा लगातार एक के बाद एक राज्यों में सत्ता में आ रही है। इससे परेशान होकर विपक्ष ने ‘वोट चोरी’ का बहाना ढूंढ लिया है और कह रहा है कि भाजपा के पास जनादेश नहीं है तथा वह वोट चुराती है।’’शाह ने कहा कि कांग्रेस गुजरात और उत्तर प्रदेश में 41 साल, पश्चिम बंगाल में 54 साल और तमिलनाडु में 64 साल से सत्ता से बाहर है। वहीं, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी वह 28 साल से पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना पाई है।

शाह ने बताया कि ‘‘यह सब नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने से पहले हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि विपक्ष के वोट चोरी करने के आरोपों के बावजूद, भाजपा 30 साल तक सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘अमित शाह यहीं पैदा हुआ है, यहीं रहता है और यहीं मरेगा। मुझे हर छह महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती। शाह ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि कांग्रेस और गांधी जिस तरह की ‘नकारात्मक राजनीति’ कर रहे हैं, उससे वे 2030 तक भी सरकार नहीं बना पाएंगे।

Jharkhand: राहुल के राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध, वह लोगों को भड़का रहे हैं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप

शाह ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और केरल में चुनाव जीतने पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग या मतदाता सूची के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन जब भी वह चुनाव हारी, तो उसने आरोप लगाए। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के शासन में मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026

Jharkhand: राहुल के राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध, वह लोगों को भड़का रहे हैं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप

October 22, 2026

Jamshedpur: हरहरगुट्टू के बड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मातम

October 22, 2026
Recent Post

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026

Amit Shah की Rahul Gandhi को नसीहत, धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाएं…

October 22, 2026

Jharkhand: राहुल के राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध, वह लोगों को भड़का रहे हैं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप

October 22, 2026

Jamshedpur: हरहरगुट्टू के बड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मातम

October 22, 2026

4 साल के बेटे को लेकर युवक 120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया, जानें क्या है मामला?

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group