Site icon Lahar Chakra

Amrit Bharat Express: शराब के नशे में धुत व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर बैठा, लोको पायलट ने हार्न बजाया, फिर भी नहीं हटा, इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Bhuvaneshvar. रंगापानी–नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस को रविवार को उस समय कुछ देर के लिए रोका गया, जब यह ट्रेन स्थानीय स्टेशन में प्रवेश कर रही थी और नशे में धुत एक व्यक्ति पटरी पर बैठ गया। अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मीसागर इलाके के निवासी पी. अप्पन्ना राव (38) लोको पायलट द्वारा बार-बार हॉर्न बजाए जाने के बावजूद ट्रैक से हटने से नहीं हटा। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) ने एक बयान में कहा कि लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए और ट्रेन को पूरी तरह से रोक दिया।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान और ट्रेन के साथ चल रहे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि वह शराब के नशे में पाया गया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version