Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Administration: मानगो बस स्टैंड से अवैध रूप से बालू ले जाते वाहन को एसडीओ ने किया जब्त

Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर नियमित रूप से खनिज टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास से (जेएच-05-सीक्यू-8165) वाहन को अवैध रूप से बालू परिवहन करते जब्त किया गया. वैध परिवहन चालान मांगे जाने पर चालक प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद वाहन को थाना को सुपुर्द करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version