Site icon Lahar Chakra

amshedpur Crime: कपाली में पत्नी की चापड़ से हत्या कर पति ने लगा ली फांसी

Jamshedpur.कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर साहिन कॉलोनी के रहने वाले मो. हुसैन मोबिन ने चापड़ से अपनी पत्नी दिलकश नगमा की हत्या कर खुद फांसी लगा ली. दिलकश के चेहरा, गर्दन और सिर पर चापड़ से हमला किया गया है. इसके अलावे भी कई जगहों पर हल्के चोट के निशान पाया गया है. घटना रविवार देर रात की है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से चापड़, खून का सैंपल समेत कई अन्य सामानों को जब्त किया है. घटना के बाद दिलकश के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हंगामा किया. मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट करने का प्रयास भी किया. मायके पक्ष के लोगों ने मो. हुसैन के परिवार पर बेटी-दामाद की हत्या करने का आरोप लगाया है.

मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि हुसैन के माता- पिता और परिवार के अन्य लोगों ने उनके दामाद और बेटी की हत्या कर दी है. उसके बाद दामाद के शव को फंदे से लटका दिया है. इसी बात को लेकर मायके पक्ष से आये दर्जनों ने लोगों ने घटना स्थल पर जम कर हंगामा मचाया. लेकिन पुलिस ने ससुराल पक्ष के सभी लोगों को सुरक्षित करते हुए एक कमरे में बंद किया. उसके बाद पुलिस ने मामला को शांत कराया. हुसैन और दिलकश की शादी सात माह पूर्व हुई थी. दिलकस का मायके कपाली टीओपी के पास है. शादी के एक माह के बाद ही हुसैन का दिलकश से विवाद शुरू हो गया था. पुलिस ने बताया कि हुसैन अपनी पत्नी पर शक करता था कि वह किसी और से बात करती है.

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया था कि हुसैन उसकी पिटाई भी करता था. इस दौरान दिलकश ने सरायकेला महिला थाना में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद 15 दिन पूर्व ही दोनों पक्ष की महिला थाना में समझौता हुआ था. समझौता के दौरान यह भी तय हुआ था कि पति- पत्नी किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं करेंगे. उसके बाद करीब छह दिन पूर्व ही दिलकश मायके से अपने ससुराल आयी थी. ससुराल आने के बाद घटना के एक दिन पूर्व भी दोनों का झगड़ा हुआ था.

Exit mobile version