Site icon Lahar Chakra

Anant Singh Arrest: दुलारचंद यादव मर्डर केस में JDU उम्मीदवार अनंत सिंह बाढ़ से गिरफ्तार

Patna. जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार अनंद सिंह गिरफ्तार हो गए हैं. शनिवार, 1 नवंबर की देर रात पटना पुलिस ने उन्हें बाढ़ से गिरफ्तार किया. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है. अनंत सिंह पर इस मामले में नामजद एफआइआर दर्ज की गयी थी. पटना एसएसपी की टीम बाढ़ पहुंची, जहां से अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. हिरासत में लिये जाने के बाद पुलिस अनंत सिंह को रात में ही पटना लेकर आयी. यहां उनसे पूछताछ की गयी.

अनंत सिंह सुबह से अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसे लेकर तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग और सरकार पर निशाना साधा था. इससे पहले जानकारी आयी थी कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाये गये अनंत सिंह जल्द पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं. इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी.

दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी. बिहार पुलिस की सीआइडी इस को देख रही है. मालूम हो कि गोलीबारी और दुलारचंद की हत्या के बाद भारी बवाल मच गया था. जातीय गोलबंदी शुरू हो गयी थी.

Exit mobile version