Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»नगर विकास एवं आवास विभाग के नवचयनित अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
    Headlines

    नगर विकास एवं आवास विभाग के नवचयनित अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड राज्य को मजबूत और बेहतर बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है . इस कड़ी में नियुक्तियों के साथ-साथ सभी सेक्टरों में लगातार कार्य हो रहे हैं. राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है. उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने आज यानी गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में कही. मौका था नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह तथा झारखंड पर्यटन एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के लोगो एवं वेबसाइट के शुभारंभ कार्यक्रम का.

    सीएम हेमंत ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप आज से सरकार के एक अभिन्न के रूप में जुड़ रहे हैं. राज्य का समुचित विकास हो, इसके लिए आप पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे, मुझे पूरी उम्मीद है. उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा तथा सेवा देने की दिशा में आपकी भूमिका काफी अहम होगी.

    शहरों / नगरों का व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से विकास होना चाहिए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव से शहरों की ओर लोग आ रहे हैं . इस वजह से शहर का आकार और जनसंख्या तेज गति से बढ़ रहा है. ऐसे में शहरों का व्यवस्थित तथा योजनाबद्ध तरीके से विकास आज निहायत ही जरूरी है, ताकि शहरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के साथ शहरवासियों को अच्छी नागरिक सुविधा और सेवाएं दे सकें. उन्होंने कहा कि अगर शहर अव्यवस्थित तरीके से फैलेंगे तो उसके कई दुष्परिणाम और समस्याएं सामने आएगी, जिसका समाधान काफी चुनौतीपूर्ण होगा. इसलिए, शहरों को पूरी प्लानिंग के साथ विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मुख्यमंत्री का पर्यटन पर जोर, कहा इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुदरत ने झारखंड को ना सिर्फ खनिज संपदा, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनोखा उपहार दिया है. झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं , लेकिन कहीं ना कहीं किसी न किसी कारण से यह क्षेत्र अब तक विकास से अछूता रहा था. लेकिन, हमारी सरकार अपने राज्य की समृद्ध सामाजिक सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को देश- दुनिया के मानचित्र पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है . मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. इसी कड़ी में आज पर्यटन विभाग से जुड़े “लोगो” एवं वेबसाइट का अनावरण किया गया है. इसके माध्यम से हम ना सिर्फ झारखंड के खूबसूरत पर्यटक स्थलों को दुनिया के सामने दिखा सकते हैं, बल्कि सैलानियों को भी आकर्षित करने में कामयाब होंगे.

    अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से यहां की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. यही वजह है कि हमारी सरकार यहां के पर्यटक स्थलों के आकर्षक विकास के साथ-साथ आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए कई कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि पर्यटन को जितना बढ़ावा मिलेगा , रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. इससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा. इसका सीधा फायदा यहां के सुदूर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा. यही वजह है कि सरकार का पर्यटन पर विशेष फोकस है.

    इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला -संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और पर्यटन सचिव मनोज कुमार मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Appointment letter given to the newly selected candidates of Urban Development and Housing Department
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group