
Jamahedpur. अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू) ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित आउटलुक-आईसीएआरई प्राइवेट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में देश के शीर्ष 50 निजी विश्वविद्यालयों में 39वां स्थान प्राप्त हुआ है इसके साथ ही, द वीक-हंसा रिसर्च बेस्ट यूनिवर्सिटी सर्वे 2025 में अरका जैन विश्वविद्यालय को दो श्रेणियों में महत्वपूर्ण स्थान मिला है. इसमें विश्वविद्यालय को पूर्वी भारत की निजी एवं डीम्ड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज़ में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. वहीं, पूरे भारत में उभरती हुई मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज़ की सूची में 9वां स्थान मिला है. इन सभी उपलब्धियों को नई दिल्ली में आयोजित एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025 में औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई.
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) ईश्वरन अय्यर ने कहा कि अरका जैन यूनिवर्सिटी की यह रैंकिंग गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है. हम भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा के नए मानक स्थापित करते रहेंगे.
