
Ranchi : झारखंड एवं ओडिसा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल एएसआई सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गए है. बताया जा रहा है की इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया है.
झारखंड एवं ओडिसा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में आज सीआरपीएफ 134 बटालियन के एएसआई सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे पूर्व इलाके में संयुक्त रूप से झारखंड और ओडिसा की ओर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
इसी दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को लक्षित कर आईईडी ब्लास्ट कराया गया. इस घटना में एएसआई घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षाबलों के द्वारा उन्हें राउरकेला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी.
