
Dubai. भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 में एक सप्ताह के अंदर लगातार दूसरी बार 21 सितंबर (आज) को भिड़ने के लिए तैयार हैं. भारत ने लीग स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीते थे, जबकि पाकिस्तान ने एक मुकाबला भारत के खिलाफ गंवाया था. पिछले रविवार को खेला गया मुकाबला काफी चर्चा में रहा.
भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं ले रहा है. वहीं उसके खिलाड़ी काफी दबाव में है, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए बोर्ड ने मोटिवेशनल स्पीकर बुलाया था. एंडी पाइक्रॉफ्ट एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए मैच रैफरी होंगे.
