Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand News: झारखंड सरकार की चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दर्ज करायी शिकायत,असम के सीएम हिमंता व शिवराज नफरत फैला रहे, अफसरों को भी धमका रहे
    Headlines

    Jharkhand News: झारखंड सरकार की चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दर्ज करायी शिकायत,असम के सीएम हिमंता व शिवराज नफरत फैला रहे, अफसरों को भी धमका रहे

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत की है. सरकार की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने दो सितंबर को यह पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान झारखंड के विभिन्न समुदायों के बीच में नफरत फैला रहे हैं. साथ ही राज्य के शीर्ष अफसरों को धमकी दे रहे हैं. हिमंता बिस्वा सरमा ने झूठे बयान दिये हैं. क्या यह राज्य, राज्य के शीर्ष अफसरों और सरकारी पदाधिकारियों का चरित्र हनन नहीं है? झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता लगातार झारखंड आ रहे हैं.

    यहां दोनों नेता विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस और सभाएं भी हो रही है. पत्र में देवघर के पूर्व डीसी मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव ड्यूटी से हटाने वाली घटना का जिक्र उदाहरण के तौर पर किया गया है. साथ ही पत्र में राज्य के तत्कालीन डीजीपी एमवी राव, देवघर के तत्कालीन एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग और एसपी पीयूष पांडेय के खिलाफ हुई शिकायतों का भी जिक्र किया गया है. सोची समझी साजिश के तहत भाजपा नेता झारखंड में शीर्ष अफसरों पर सुनियोजित तरीके से हमले कर रहे हैं. इससे अफसरों में भय पैदा हुआ है और उनके मनोबल पर भी असर पड़ा है. इसलिए राज्य के शीर्ष अफसरों के खिलाफ की गयी शिकायतों की जांच करते समय निष्पक्षता सुनिश्चित की जाये. झारखंड सरकार ने चुनाव आयोग से अपील की है कि शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा को राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी खर्चे पर राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग ना करने की सलाह दें.

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    पत्र में सरकार की तरफ से कहा गया है कि दोनों नेताओं की गतिविधियां और बयान गलत है. साथ ही गलत और जानबूझकर योजनाबद्ध तरीके से प्रशासनिक अधिकारियों को बदनाम करने वाला है. ताकि झूठे आरोपों के आधार पर अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की जा सके. जब आचार संहिता लागू हो, तब चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी जा सके. ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा राज्य के अफसरों को डराने की कोशिश कर रही है.

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assam CM Himanta and Shivraj jharkhand govenment Jharkhand government filed a complaint to the Election Commission threatening officers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026
    Recent Post

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026

    Chaibasa Naxal Breaking: पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली सलूका कायम ने दो महिला सदस्यों के साथ किया सरेंडर

    August 8, 2026

    Jamshedpur: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कोयला चोरों ने चोरी रोकने गए कर्मी पर पत्थरों से हमला

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group