Site icon Lahar Chakra

Assembly Election: कांग्रेस से अजय मंडल, राकेश तिवारी, रामाश्रय प्रसाद समेत कई ने मांगा टिकट, 26 तक बढ़ा आवेदन की तिथि

Jamshedpur. कांग्रेस जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने शुक्रवार को बताया कि 26 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा लिया जाएगा. इससे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 2024 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के छह विधानसभा वार कांग्रेस नेताओं की उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ बिष्टुपुर तिलक पुस्ताकलय के कांग्रेस कार्यालय में जमा लिया गया. इसके तहत पोटका विधान सभा क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से मण्डल अध्यक्ष पुरूषोत्तम बाल्मीकी, तापस चटर्जी, जिला महामंत्री अजय मंडल ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को सौंपा.

इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से आवेदन पत्र जमा करने वाले नेताओं में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, ज्योतिष कुमार यादव, जिला महामंत्री राजकिशोर प्रसाद, संजय यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री रामाश्रय प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह,जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से जिला सचिव रामाकांत करुवा, जिला उपाध्यक्ष रामलाल प्रसाद पासवान शामिल हैं, अपनी-अपनी उम्मीदवारी का आवेदन सौंपा.

Exit mobile version