Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Post office का नया नियम! Online या डाकघर के काउंटर से Booking रद्द करने पर डाक शुल्क मिलेगा वापस
Breaking News

Post office का नया नियम! Online या डाकघर के काउंटर से Booking रद्द करने पर डाक शुल्क मिलेगा वापस

News DeskBy News DeskJuly 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. डाक विभाग ने ऑनलाइन या डाकघर के काउंटर से की गई बुकिंग रद्द करने पर डाक शुल्क वापस करने की सुविधा शुरू की है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अधिसूचना के अनुसार, ऐसे ग्राहक जिन्होंने वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से डाक सामग्री की स्वयं बुकिंग की है, वे डाकघर में सामग्री स्वीकार किए जाने से पहले बुकिंग रद्द कर डाक शुल्क की वापसी का दावा कर सकते हैं। अधिसूचना में कहा गया कि डाकघर काउंटर पर बुक की गई सामग्री के मामले में वे उसी दिन डाकघर में बुकिंग रद्द करने का अनुरोध कर सकते हैं। इसके अलावा, गलत जानकारी दर्ज होने की स्थिति में डाकघर भी उसी दिन बुकिंग रद्द कर सकता है।

डाक सामग्री की बुकिंग रद्द होने पर डाक शुल्क की वापसी डाक विभाग की ओर से समय-समय पर जारी प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार की जाएगी। नए नियमों के तहत सेवाएं निलंबित होने की स्थिति में लोगों को डाक शुल्क, विशेष शुल्क और हवाई अधिभार की वापसी की भी सुविधा दी गई है। अधिसूचित नियमों के अनुसार, पंजीकृत अंतरराष्ट्रीय डाक सामग्री (आउटवर्ड इंटरनेशनल पोस्टल आइटम) का ग्राहक प्रशासन के निर्देशों के अनुसार किसी भी कारण से बुकिंग कार्यालय से सामग्री वापस मंगा सकता है।

Jamshedpur: SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, आम जन से शालीन व्यवहार करने की दी नसीहत

इसके अलावा, पंजीकृत अंतरराष्ट्रीय डाक सामग्री (इनवर्ड इंटरनेशनल पोस्टल आइटम) प्राप्त करने वाला व्यक्ति डाक शुल्क का भुगतान कर सामग्री को वितरण कार्यालय से किसी अन्य पते पर भेजने का अनुरोध कर सकता है। हालांकि, यदि नया पता उसी डाकघर के वितरण क्षेत्र में आता है तो इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। नए नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय डाक सामग्री भेजने वाले लोगों को विदेश स्थित गंतव्य से भी सामग्री वापस मंगाने या उसका पता बदलने की अनुमति दी गई है। यह सुविधा संबंधित देश के डाक प्रशासन की नीति और उस समय लागू प्रशासनिक निर्देशों के अधीन होगी।

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में कन्हैया सिंह को पूछताछ के लिए बागबेड़ा थाना बुलाया, फिर चांडिल पुलिस अपने साथ ले गयी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, आम जन से शालीन व्यवहार करने की दी नसीहत

October 10, 2026

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में कन्हैया सिंह को पूछताछ के लिए बागबेड़ा थाना बुलाया, फिर चांडिल पुलिस अपने साथ ले गयी

October 10, 2026

Jharkhand: अफीम बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान आदिवासी महिला से मारपीट, CM हेमंत के निर्देश के बाद थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

October 10, 2026
Recent Post

Train Cancel करने पर बोला Supreme Court- ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े इस्तेमाल नहीं कर सकते’ …

October 10, 2026

CJP Protest: जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group