Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»टाटा स्टील में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षा टीम ने दबोचा आरोपी
    Crime

    टाटा स्टील में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षा टीम ने दबोचा आरोपी

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में रविवार रात सुरक्षा टीम की सतर्कता से चोरी की एक बड़ी घटना टल गई. एलडी-1 ट्रैक हॉपर क्षेत्र में घेराबंदी कर कंपनी सुरक्षा कर्मियों ने चोरी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया.

    घटना देर रात करीब 11:50 बजे की है. कंपनी सुरक्षा विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी की योजना बना रहे हैं. इसी आधार पर टीम ने क्षेत्र में कड़ी निगरानी और घेराबंदी की. संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार्रवाई की गई और धातकीडीह निवासी रहमत कुरैशी (35), पिता अनमल कुरैशी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    जानकारी के मुताबिक, रहमत कुरैशी पहले भी चोरी की कोशिश में दो बार पकड़ा जा चुका है और उसे आदतन अपराधी माना जाता है. पकड़े जाने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए डब्ल्यूपीएफए भेजा गया और फिर बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    टाटा स्टील सुरक्षा विभाग ने साफ कहा है कि कंपनी परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सुरक्षा टीम की तत्परता और सक्रियता से एक बार फिर साबित हुआ कि कंपनी परिसर में सख्ती और निगरानी लगातार जारी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Attempt to steal from Tata Steel fails JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news security team nabs accused जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026
    Recent Post

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो परमेश्वर कॉलोनी केला बगान में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश विफल, लगाया बोर्ड

    June 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो का सफर होगा महंगा, संघ ने की किराए में 5 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group