Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Award: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार, हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें मिला यह अवॉर्ड
    Headlines

    Award: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार, हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें मिला यह अवॉर्ड

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 के लिए 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है. भारतीय ज्ञानपीठ ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के मुताबिक, शुक्ल को हिंदी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए इस सम्मान के वास्ते चुना गया है. वह हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है. शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा. बयान के मुताबिक, प्रसिद्ध कथाकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभा राय की अध्यक्षता में हुई प्रवर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

    बैठक में चयन समिति के अन्य सदस्य के रूप में माधव कौशिक, दामोदर मावजो, प्रभा वर्मा और डॉ. अनामिका, डॉ ए. कृष्णा राव, प्रफुल्ल शिलेदार, जानकी प्रसाद शर्मा और ज्ञानपीठ के निदेशक मधुसूदन आनंद शामिल थे. लेखक, कवि और उपन्यासकार शुक्ल (88 वर्ष) की पहली कविता 1971 में ‘लगभग जयहिंद’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी. उनके प्रमुख उपन्यासों में ‘नौकर की कमीज’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ और ‘खिलेगा तो देखेंगे’ शामिल हैं.

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    शुक्ल के उपन्यास ‘नौकर की कमीज’ पर प्रसिद्ध फिल्मकार मणि कौल ने 1999 में इसी नाम से एक फिल्म बनायी थी. उनका लेखन सरल भाषा, गहरी संवेदनशीलता और अद्वितीय शैली के लिये जाना जाता है. वह मुख्य रूप से हिंदी साहित्य में अपने प्रयोगधर्मी लेखन के लिये प्रसिद्ध हैं. शुक्ल को साहित्य अकादमी पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है. ज्ञानपीठ पुरस्कार देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है, जिसे भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्य रचने वाले रचनाकारों को प्रदान किया जाता है.

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    इस पुरस्कार के तहत 11 लाख रुपये की राशि, वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है. वर्ष 1961 में स्थापित ज्ञानपीठ पुरस्कार सबसे पहले मलयालम कवि जी. शंकर कुरुप को 1965 में उनके काव्य संग्रह ‘ओडक्कुझल’ के लिए दिया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Award: Famous writer Vinod Kumar Shukla gets Gyanpeeth Award he is the 12th writer of Hindi who got this award
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group