Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Ayodhya by-elections: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा जीती, योगी ने जीत को ऐतिहासिक बताया, तो अखिलेश यादव ने चुनावी तंत्र के ‘दुरुपयोग’ का आरोप लगाया
    Elections

    Ayodhya by-elections: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा जीती, योगी ने जीत को ऐतिहासिक बताया, तो अखिलेश यादव ने चुनावी तंत्र के ‘दुरुपयोग’ का आरोप लगाया

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शनिवार को घोषित परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों से जीत हासिल की.

    निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक, 38 वर्षीय पासवान को 1.46 लाख से अधिक वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के 42 वर्षीय अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले.

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 5,459 वोट मिले. मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की जीत के साथ, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र भाजपा की झोली में आ गए हैं. वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में अयोध्या जिले की मिल्कीपुर एकमात्र सीट थी, जिस पर भाजपा हारी थी. मिल्कीपुर विधानसभा सीट अवधेश प्रसाद के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने के कारण रिक्त हुई थी. सपा ने प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उपचुनाव में उतारा था जबकि भाजपा ने चंद्रभानु पासवान को प्रत्याशी बनाया था. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन किया था.

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. दूसरी ओर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए चुनावी तंत्र का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ayodhya by-elections: BJP wins Milkipur assembly seat while Akhilesh Yadav accuses of 'misuse' of electoral machinery Yogi calls the victory historic
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 992.53 अंक टूटा

    March 12, 2026

    Jugsalai Nagar Parisad Chunav : मतदान से पहले रिंकू सिंह की स्थिति और मजबूत; इंदु देवी और सरदार शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी बलबीर कौर ने दिया रिंकू सिंह को समर्थन

    February 22, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई क्षेत्र से स्वच्छ छवि एवं सामाजिक पृष्ठभूमि की बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह का जाने क्या है मास्टर प्लान

    February 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: 3 साल में हर पंचायत में 5जी नेटवर्क, जिलों में नियुक्त होंगे IT अधिकारी, सीएम ने आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग को दिए निर्देश

    July 23, 2026

    Jamahedpur: श्रावणी मेला की सुरक्षा को जमशेदपुर से जाएंगे 500 से ज्यादा जवान, सभी की छुट्टियां रद्द

    July 23, 2026

    Dengu vaccine approval: डेंगू के अपने पहले टीके ‘क्यूडेंगा’ को सरकार ने दी मंजूरी, WHO के अलावा 42 देश दे चुके हैं मंजूरी, 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को लगेगा यह टीका

    July 23, 2026

    Road Accident: NH 22 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एसयूवी के घर में घुस जाने से दो लोगों की मौत

    July 23, 2026

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group