Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Babulal Marandi: धनवार से नामांकन करने के बाद मरांडी ने की चुनावी सभा, बाेले, इंडिया गठबंधन के लोगों को विकास की चिंता नहीं
    Elections

    Babulal Marandi: धनवार से नामांकन करने के बाद मरांडी ने की चुनावी सभा, बाेले, इंडिया गठबंधन के लोगों को विकास की चिंता नहीं

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rajdhanwar. बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को धनवार से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया. इस क्रम में गावां मोड़ डोरंडा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि यहां हजारों की संख्या में पहुंची जनता का उत्साह ने बताया दिया है कि जीत में कोई संशय नहीं है. लेकिन, इस जीत को बड़ा बनाना है. उन्होंने झामुमो- कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन ने कभी इस क्षेत्र के विकास की चिंता नहीं की. भाजपा ने यहां के हर गांवों को सड़क और नदी-नालों को पुल-पुलिया से जोड़ा. उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार ने पांच वर्षों तक जनता को ठगने का काम किया. एक भी वादा पूरा नहीं किया. लूट, भ्रष्टाचार, अपहरण व हत्या की घटना बढ़ी है.

    अपराधी बेलगाम हो गये हैं. केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से गठबंधन की सरकार ने गरीब, मजदूर, नौजवानों, किसानों और मां-बहनों को ठगने का काम किया है. पेपर लीक कराकर युवाओं को झांसा देती आ रही है. एक हजार की मंईयां सम्मान योजना भी चुनावी शगूफा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विकास का विजन है. राज्य निर्माण का काम भाजपा ने किया है, विकास करने और संवारने का काम भी भाजपा ही करेगी. उन्होंने भाजपा को जिताने और डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की.

    South East Central Railway News: नागपुर मंडल की पहल “जनता खाना” स्टॉल से जनरल कोच यात्रियों को सस्ता भोजन

    Jharkhand Naxal: झारखंड जन मुक्ति परिषद से जुड़े दो माओवादी गिरफ्तार, AK 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babulal Marandi: After filing nomination from Dhanwar Marandi held an election rally people of India alliance are not concerned about development said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway News: नागपुर मंडल की पहल “जनता खाना” स्टॉल से जनरल कोच यात्रियों को सस्ता भोजन

    May 6, 2026

    Jharkhand Naxal: झारखंड जन मुक्ति परिषद से जुड़े दो माओवादी गिरफ्तार, AK 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

    May 6, 2026

    JAC Inter Result: जेएसी ने कक्षा 12व़ी के परिणाम घोषित किये; लड़कियों ने कामर्स और आर्ट्स में, लड़कों ने साइंस में बाजी मारी, जानें कौन रहा टापर्स?

    May 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :माहवारी स्वच्छता पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

    May 6, 2026

    Jamshedpur News :उपायुक्त की समीक्षा बैठक में खरीफ तैयारी और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group