Site icon Lahar Chakra

Babulal Marandi : सीता सोरेन के खिलाफ अमर्यादित बयान पर बाबूलाल बोले, इरफान अंसारी को शीघ्र मंत्रिमंडल से हटायें हेमंत

Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीता सोरेन के खिलाफ अमर्यादित बयान देने वाले मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है. रविवार को पत्रकारों से श्री मरांडी ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि हेमंत सोरेन लाचार और विवश हैं. वोट की खातिर वे किसी भी हद तक गिर सकते हैं. पार्टी भले अलग हो, लेकिन सीता सोरेन उनकी भाभी हैं.

उनके आंदोलनकारी भाई स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं. झारखंड की एक महिला भी हैं. श्री मरांडी ने कहा कि सीता सोरेन के बारे में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने घटिया शब्द का उपयोग किया है. अगर हेमंत सोरेन के दिल में थोड़ा सा भी स्वाभिमान है, तो इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए. श्री मरांडी ने कहा कि सीता सोरेन के बारे में घटिया शब्द का प्रयोग करने के बाद भी हेमंत सोरेन चुप हैं और उन्हें मंत्रिमंडल से नहीं हटा रहे हैं, तो सोच सकते हैं कि उनसे झारखंड की मां बहनों की रक्षा कैसे हो सकती है. झारखंड की जनता इस बात को अच्छी तरह जान रही है.

Exit mobile version