Site icon Lahar Chakra

हेमंत के सीएम बनने पर बोले बाबूलाल मरांडी – कोल्हान के टाइगर को बना दिया चूहा

रांची. हेमंत सोरेन के सीएम बनने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया गया.कहा, परिवार से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री चुनने की बात करने वाले जेएमएम असली चेहरा उजागर हो गया है.बता दें कि मरांडी ने आज जेएमएम, कांग्रेस और राजद विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को फिर नेता चुने जाने पर निशाना साधा.मरांडी ने कहा कि जेएमएम में शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ है.शिबू सोरेन परिवार जब जैसा चाहे उसका उपयोग करेगा और फिर उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा.

मरांडी ने कहा कि चंपई सोरेन आज राज्य के मुख्यमंत्री हैं.लेकिन सीएम पद पर रहते हुए उन्हें बार-बार अपमानित किया गया.आज बैठक की अध्यक्षता करने के बावजूद उन्हें किनारे बैठाया गया.इसके पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में हुई इंडिया एलायंस की रैली में भी उन्हें मंच पर किनारे जगह दी गई.परिवार की बहु कल्पना सोरेन बिना कोई पद के भी मंच के बीच में बैठीं.यहां तक कि चंपई सोरेन के भाषण के बीच ही मंच पर उपस्थित पार्टी के नेता उठकर जाने लगे थे.

बीजेपी नेता ने कहा कि यह जेएमएम के अन्य आदिवासी नेताओं के लिए यह सबक है.उन्हें अपनी सीमा रेखा समझ लेनी चाहिए.उन्हें समझ लेना चाहिए कि वे केवल शिबू सोरेन परिवार की पालकी ढोने के लिए हैं.ऊंची उड़ान भरना उनके नसीब में नहीं है.उन्होंने कहा कि आज कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया गया.ये कोल्हान की जनता के लिए अपमान की बात है.कहा, कोल्हान के लोग इसे भूल जायेंगे, इसकी संभावना कम है.

Exit mobile version