Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»बाबूलाल ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, शराब घोटाले में CBI जांच की रखी मांग
    Headlines

    बाबूलाल ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, शराब घोटाले में CBI जांच की रखी मांग

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi: झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कथित शराब घोटाले की जांच में जानबूझकर ढील देने, समय पर चार्जशीट न दाखिल करने और एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) में संदिग्ध फेरबदल के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. मरांडी ने कहा कि यह घोटाला केवल सरकारी खजाने को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि एक संगठित गिरोह पूरे तंत्र को नियंत्रित कर रहा है.

    इसमें निलंबित IAS अधिकारी, राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी और छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब माफिया शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट और विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले में लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध वसूली हुई है. मुख्य आरोपी निलंबित IAS विनय कुमार चौबे, JSBCL के तत्कालीन महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, पूर्व IAS अमित प्रकाश, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, नकली होलोग्राम सप्लाई करने वाले विधू गुप्ता और अन्य हैं.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    मरांडी ने आरोप लगाया कि ACB ने जानबूझकर मामले को कमजोर किया. प्रमुख आरोपियों को केवल इसलिए जमानत मिल गई क्योंकि ACB ने निर्धारित 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की. उन्होंने ACB में हालिया फेरबदल को संदेहास्पद बताया और सवाल उठाए कि जिन अधिकारियों का तबादला हुआ, उनकी शराब घोटाले में क्या भूमिका थी, उन्हें किसके इशारे पर नियुक्त किया गया और क्यों हटाया गया.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    मरांडी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पूरे शराब घोटाले की निष्पक्ष जांच CBI के माध्यम से कराई जाए और ACB के उन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो जो समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तुरंत ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो इसे सरकार के संरक्षण वाला मामला माना जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babulal writes to Hemant Soren demands CBI probe into liquor scam Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group